सिंगरौली: सिंगरौली में छठ महापर्व: डूबते सूर्य को अर्घ्य, दीपों से जगमगाए घाट, महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत जारी
सिंगरौली में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ पूरा हुआ। व्रती महिलाओं ने जिलेभर के घाटों पर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और दीपों की रोशनी से घाटों को रोशन कर दिया। सुबह से बादलों और हल्की फुहारों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर