तिर्वा: फगुआ गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से डायल-112 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
Tirwa, Kannauj | Jun 28, 2026 तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ गांव के सामने रविवार को ड्यूटी पर तैनात डायल-112 पुलिस वाहन को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।