डीग: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के परिवार ने सप्तकोशीय दंडोति परिक्रमा शुरू की, अधिक मास में पूंछरी के लौठा से हुई आरंभ
अधिक मास के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के परिवार द्वारा की जा रही सप्तकोशीय दंडोति परिक्रमा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का विशेष केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता देवी शर्मा तथा उनके पुत्र डॉ. कुणाल शर्मा ने बुधवार सायंकाल गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित राजस्थान सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले पूंछरी के लौठा से सप्तकोशीय