बयाना: गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के सिंघरावली गांव में जर्जर बिजली पोल में दौड़ा करंट, 6 भैंसों की हुई मौत, जंगल में चरने गई थीं
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के सिंघरावली गांव में एक जर्जर बिजली पोल में करंट आने से पांच किसानों की छह भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि इस पोल में लंबे समय से करंट प्रवाहित हो रहा था।