गुण्डरदेही: हल्की बारिश में जलमग्न हुआ गोरकापार–सिरसिदा अंडरब्रिज, कार फंसी, बड़ा हादसा टला
गुण्डरदेही। गोरकापार से सिरसिदा जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरब्रिज एक बार फिर विवादों में आ गया है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरब्रिज में भारी मात्रा में पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह अंडरब्रिज सुविधा देने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज में करीब 5 फीट तक पानी भर गया, जिससे यह किसी तालाब जैसा नजर आने लगा। इसी दौरान एक परिवार अनजाने में अंडरब्रिज पार करने के लिए अपनी कार लेकर पानी में चला गया और फ़स गया