सलोन: रोखा गांव में अचानक खेतों में लगी आग, कई बीघे फसल जलकर हुई राख, ग्रामीणों को हुआ भारी नुकसान
20:4:2026 को 1:00 दोपहर के करीब रोखा गांव में जगदीश नारायण मिश्रा,वेद नारायण,सोनू पांडे,निजाम विनोद कुमार,गोकर्ण नाथ,शिव प्रसाद,विनोद कुमार,आदि ग्रामीणों के करीब 20 से 25 बीघे,खेतों में अचानक से आग लग गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी सूचना। जब तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक गेहूं की फसल व भूसा जलकर पूरी तरीके से राख हो गया।