झांसी: बकरीद पर गरिया फाटक ईदगाह में भाईचारे का रंग दिखा, अदा हुई नमाज
Jhansi, Jhansi | May 28, 2026 बकरीद पर गरिया फाटक ईदगाह में दिखा भाईचारे का रंग, अदा हुई नमाज आपको बतादे झांसी के प्रेमनगर गरिया फाटक ईदगाह में बकरीद के मौके पर हाफिज हसनैन की इमामत में गुरुवार की सुबह 7:45 पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद नमाजी अपने घरों को लौटे और सुन्नत के मुताबिक कुर्बानी दी गई।