रीठी: कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित देवरी रेलवे गेट रोजाना जाम का बड़ा कारण बन रहा
Rithi, Katni | Jun 6, 2026 कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित देवरी रेलवे गेट रोजाना जाम का बड़ा कारण बन रहा है। गेट बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आम लोग, स्कूली बच्चे, कर्मचारी और व्यापारी परेशान हैं। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस रही हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।