ओरमांझी: आदिवासी छात्रावास पुस्तकालय भवन में प्रेस वार्ता कर आदिवासी छात्र संघ महाधिवेशन की दी गई जानकारी
आदिवासी छात्रावास पुस्तकालय भवन में शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर आदिवासी छात्र संघ महाधिवेशन की जानकारी दी गई। इस मौके पर आदिवासी छात्र संघ ने बताया कि 8 जुलाई को खेलगांव में संगठन का 26वां स्थापना दिवस सह महाधिवेशन आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चमड़ा लिंडा शामिल होंगे।