कर्वी: कर्वी के सिद्धपुर में दबंगों ने किसान के सिर पर हंसिया से किया वार, पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज
कर्वी के सिद्धपुर में बीते मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे गेहूं कटाई के दौरान किसान सुंदरलाल के सिर पर दबंग मनोज ने हंसिया से वार कर दिया ,जिससे सुंदरलाल घायल हो गया। और मामले की तहरीर कोतवाली कर्वी में दी है ,जहां दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल सुंदरलाल का आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे सोनेपुर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।