जोधपुर: बासनी थाना क्षेत्र में डरा धमका कर ट्रक लूटा, बासनी थाने में केस हुआ दर्ज
जोधपुर के सांगरिया से गुजर रहे हाईवे पर खड़े एक ट्रक को बदमाश लूट कर ले गए।घटना को लेकर ट्रक मालिक ने बासनी पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। बदमाश जिस समय ट्रक लूट कर ले गए उस समय ट्रक में ड्राइवर वह ट्रक मालिक का बेटा बैठा था।बदमाशों ने दोनों को रास्ते में उतार दिया।बासनी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।