मऊ के छिवलहा के पास बीते शुक्रवार की शाम 7:00 बजे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो छात्र विजय पाल और सूरज निवासीगण मऊ की मौत हो गई। दोनों छात्र प्रयागराज के नारीबारी से कक्षा 12 की परीक्षा देकर मऊ लौट रहे थे ,तभी यह हादसा हो गया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।