फतेेहपुर: या हुसैन की सदाओं से गूंजा अनवारी, हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में कर्बला पहुंचे ताजिए
बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र के अनवारी कस्बे में मोहर्रम के मौके पर अकीदत और गम का अनोखा संगम देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकला ताज़िया जुलूस कर्बला पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।