बालोद: तीसरे दिन शिवदर्शन मेले में उमड़ा जनसैलाब, आमापारा में 40 फीट शिवलिंग के दर्शन को दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
Balod, Balod | Apr 5, 2026 बालोद शहर के आमापारा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आत्मज्ञान भवन में चल रहे शिवदर्शन आध्यात्मिक मेले के तीसरे दिन रविवार शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 40 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन के लिए जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।