धमतरी: बोराई-उड़ीसा जाने वाले मालवाहकों के लिए बड़ी खबर, भारी वाहनों का डायवर्जन 5 जुलाई तक बढ़ा
मिली जानकारी के अनुसार नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग पर आवागमन करने वाले भारी वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सीतानदी पर बने क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत के बाद कंक्रीट की मजबूती के लिए चल रहे तराई कार्य को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए लागू रूट डायवर्जन की अवधि बढ़ाकर 5 जुलाई 2026 तक कर दी है।