विदिशा नगर: बालविहार के पास बारात में आतिशबाजी से सूखे पेड़ में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
सोमवार रात 8 बजे के लगभग शहर के साबरकर बाल विहार के पास से एक बारात निकल रही थी, लोग डीजे पर नाचने के मशगूल थे, वही कुछ लोग बारात के आगे आतिशबाजी चला रहे थे, एक साथ 20 अनार चलाए गए, इसी अनार की चिंगारी पास ही एक सूखे पेड तक जा पहुंची, आग लगातार बढ रही थी, लोगो ने अपने स्तर पर उसे रोकने का प्रयास किया सफल नही हो सके बाद में दमकल ने आग को काबू किया।