बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस
Budaun, Budaun | Oct 21, 2026 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के शहीद स्मारक स्थल पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को स्मरण कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी गई सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को स्मरण कर श्रृद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पण किय़ा गया एवं गार्द द्वारा शोक शस्त्र एवं सलामी देकर मौन धारण किया गया।