कोटा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अमर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में आयोजित यह यात्रा अपने 10 में वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। रेलवे स्टेशन से जय स्तंभ नाका चौक तक निकाली गई यात्रा में 1571 फीट लंबा तिरंगा लेकर छात्र छात्राएं युवा एवं नगर वासी देशभक्ति नारों के साथ शामिल हुए