सिमरी बख्तियारपुर: आईपीएस अधिकारी के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आज शव पहुचे,सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ ने पहुचे फतेहपुर गाँव
सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर फतेहपुर गांवपहुचे जहा फतेहपुर गांव के अखिलेश सिंह के पुत्र आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. वह कर्नाटक के हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे. 26 साल के युवा आईपीएस अधिकारी की मौत से उनके परिवार के साथ बिहार के लोग शोक में हैं.