भानपुरी: पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने झिरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राजीव भवन भानपुरी में शहीदों को किया नमन
भानपुरी, 25 मई 2026/* पूर्व विधायक *चंदन कश्यप* ने आज झीरम घाटी नक्सली हमले* में शहीद हुए *बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा*, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं वीर जवानों को *राजीव भवन करन्दोला (भानपुरी)* में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कश्यप ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए कायराना नक्सली हमले में बस्तर ने अपना सबसे बड़ा नेतृत्व खोया।