जिले के महेशखूंट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार 3:00 बजे को बाल दिवस और महान शिक्षाविद, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मयोगी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। स्वागत भाषण, प्रार्थना, सुविचार, कविता एवं भाषण—सभी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से समृद्ध और प्रेरणादायी बनाया।