मनेर: मनेर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की बटवृक्ष की पूजा-अर्चना
Maner, Patna | May 16, 2026 मनेर क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र दीर्घायु की कामनाओं के साथ बटवृक्ष की पूजा अर्चना की। इस दौरान काफी संख्या में सुहागिन महिला पूजा अर्चना करती हुई विभिन्न जगहों पर दिखी। मनेर नगर परिषद और ग्रामीण इलाकों में एकत्रित होकर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना की।