जबलपुर: जमीनी विवाद में गर्भवती महिला से बेरहमी मारपीट, पेट में लात मारने से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, एसपी से गुहार
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान उसकी मामी ने उसके हाथ पकड़ लिए और मामा के लड़के दुर्गेश साहू ने उसके पेट पर ज़ोरदार