नावकोठी: पहसारा के मोनू झा हत्याकांड में मामला दर्ज, टाइगर समेत 10 लोग नामजद
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के मोनू झा हत्याकांड का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष मो फिरदौस बताया है कि मृतक के पिता मंटू झा ने मामला दर्ज कराते हुए गांव के ही रजनीश कुमार और टाइगर सहित 10 लोगों को नामजद किया है। गौरतलब हो मंगलवार को शाम सैहमानी चौर में मोनू झा की लाश पुलिस ने बरामद किया था।