बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 19 अभयपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई
शुक्रवार को रात 8:00 के करीब मिली जानकारी अनुसार पंचकूला के सेक्टर 19 अभयपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अंकित पटेल ने बताया है कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर HR 03AA 4462 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद सेक्टर 20 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।