महाराजगंज: लालपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन की हालत गंभीर
28 मई बृहस्पतिवार की सुबह 4बजे ट्रैक्टर ट्राली मे चावल की बोरियां लाद कर बाजार जा रहे, ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों को एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे ट्रैक्टर पर सवार तीन तथा डीसीएम चालक कुल चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को निगोहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।