हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के चौराहे पर शनिवार को स्कूल से घर वापस लौटते समय कक्षा 3 की छात्रा साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय सोमवार देर रात करीब 9:00 बजे रास्ते में छात्रा की मौत हो गई।