झांसी: झांसी में नाले की सफाई के दौरान बुल्डोजर गहरे नाले में गिरा, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट बाहर गुलाम गैस खां पार्क के पास नाले की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सफाई कार्य में लगा बुल्डोजर अचानक असंतुलित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान बुल्डोजर ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वीडियो हुआ वायरल।