बेगूसराय: बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में हुई महिला के साथ गैंगरेप के मामले में आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार
बेगूसराय में विवाहित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पीड़िता से मुलाकात और सरकार पर निशाना साधने के बाद अब बेगूसराय पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में फरार चल रहे नामजद आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया