आज़मनगर: आज़मनगर: आदिवासी टोला में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी टोला में मंगलवार को शाम पांच बजे छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद विधायक निशा सिंह के द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक निशा सिंह ने बताया कि छठ घाट निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।