रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी पंचायत के पूर्व सरपंच सुनील सिंह उर्फ बुलबुल जी का मंगलवार की शाम करीब 6 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील सिंह सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व वाले नेता थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।