हरदा: शहर की हवेली होटल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस।
Harda, Harda | Jun 17, 2026 हरदा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब हवेली होटल के समीप आरा मशीन के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।