खगड़िया: खगड़िया में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित
खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार दो