भिवानी: HBSE द्वारा 19 से 21 फरवरी तक होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन: बोर्ड
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने आज बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (एचटेट) का आयोजन 02 व 03 दिसम्बर, 2023 को करवाया गया था। परीक्षा परिणाम 18 दिसम्बर को घोषित किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 24 दिसम्बर, 2023 को लेवल-2 के कुल 1308 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम RLV घोषित किया गया था।