रामपुर: रोडवेज विभाग के रिटायर्ड टीआई की मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Apr 25, 2026 शनिवार को सुबह दस बजे जिला अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी पान सिंह यादव रोडवेज में रिटायर्ड टीआई थे। रिटायरमेंट के बाद मानसिक कमजोर हो गए थे। सोमवार से घर से लापता थे। शुक्रवार को शाम 5 बजे कोतवाली स्वार के निकट मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।