शिमला ग्रामीण: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मशोबरा में कहा, सहकारिता क्षेत्र का होगा सुदृढ़ीकरण
प्रदेश सहकारी समितियों और हिमकोफेड के संयुक्त तत्वाधान से राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में "सहकारिता सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है" पर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण होगा।