जहानाबाद: सोमवार से स्कूल से लापता हुए बैरागीबाग के छात्र का पता नहीं मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, रो-रो कर है बुरा हाल
जहानाबाद के बैरागीबाग निवासी करीब 12 वर्षीय छात्र जो अपने स्कूल पढ़ने गया था अचानक स्कूल से बीते सोमवार को ही लापता हो गया। जिसके बाद परिजन पूरे हित नाते सहित अन्य जगहों पर भी खोज बिन कर थक चुके हैं। और छात्र का पता नही चलने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। छात्र बैरागीबाग निवासी अनिल यादव का पुत्र रवि कुमार है।