कहरा: दिवारी स्थान मंदिर में चेन की छिनतई कर रही महिला को किया गया गिरफ्तार, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Kahara, Saharsa | Jul 27, 2024 सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी स्थान मंदिर में महिषी थाना के अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी सिविल ड्रेस में पूजा करने गई थी। इस दौरान एक महिला चोर ने भीड़ में अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी के गले से चैन छिनतई करने का प्रयास किया। सुजाता रानी ने बहादुरी का परिचय देते हुए मंदिर में ही महिला चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर सोनवर्षा कचहरी थाना के हवाले कर दिया।