भोगांव: भोगांव नगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई
क़स्बा भोगांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा पुरानी आलूमंडी से शुरू होकर मुख्य बाजार होती हुई थाना कोतवाली के पीछे से मोहल्ला जगत नगर होती हुई महामाया एकेडमी पहुंचकर धम्म सभा में परिवर्तित हुई, जिसमें मुख्य वक्ताओ ने भगवान् बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला।