बांधवगढ़: धनवाही मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उमरिया जिले के धनवाही मोड़ के पास नेशनल हाईवे 43 पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवकुमार सिंह उर्फ भूरा पिता सुन्दर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 छटन कैम्प चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली थाना में मर्ग दर्ज