एक ही नाबालिग बालिका का दूसरी बार अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में नागौर जिला पुलिस ने आरोपी शिवनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व में नाबालिग बालिका का अपहरण करके दुष्कर्म किया था,आरोप है कि आरोपी जब जेल से वापस लौटा तो आरोपी ने फिर से वहीं घटना कर दी। नागौर के एसपी ऑफिस ने गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी है।