बरूड़ फाटे पर आज एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झंझोर कर रख दिया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।