फुलवरिया: श्रीपुर में झरही नदी के समीप एक लग्जरी कार से 63 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मामला दर्ज
श्रीपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कर से 63 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।