सकरा: विद्या झांप गांव में युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम, सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विद्या झांप गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे में एक युवक का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मनोज मिश्रा का 28 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार का मुजफ्फरपुर शहर में वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया कि ऋषिकेश एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे।