मंदसौर: लोटस वैली स्कूल में तीन दिवसीय कैंप, छात्रों को तारों और सितारों को करीब से देखने का मौका
मंदसौर नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था लोटस वैली स्कूल मंदसौर में आर्यभट्ट फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से तीन दिवसीय कैंप का आयोजन हुआ। कक्षा 2 से 12 वीं तक के बच्चों को इस कैंप में तारामंडल की जानकारी दी गई और विभिन्न प्रकार के उपकरणों के सहारे बच्चों ने आसमान की दुनिया को करीब से देखा और उनके बारे में जाना।