मंदसौर: ग्राम बनी की गौशाला को 5 साल बाद भी जमीन नहीं मिली, समिति के पदाधिकारी हड़ताल पर
ग्राम बनी की गौशाला को स्वीकृति मिले पांच साल से ज्यादा हो गए। अब तक जमीन आवंटित नहीं हुई। इसे लेकर गौशाला समिति ने विरोध जताया। ग्राम पंचायत ने तीन नंबर का ठहराव प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसके बावजूद शासकीय रिकॉर्ड में गौशाला के नाम जमीन दर्ज नहीं हो सकी। जमीन की कमी से गोमाताओं के पालन-पोषण में बड़ी परेशानी हो रही है।