गिरिडीह: महेशलुंडी गांव के सोनल कांडवेय के डेयरी फार्मिंग की सफलता की कहानी डीसी ऑफिस से जारी
महेशलुंडी गांव के निवासी सोनल कांडवेय के डेयरी फार्मिंग की सक्सेस स्टोरी को रविवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से जारी किया गया। सोनल आज उन प्रगतिशील पशुपालकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और आधुनिक तकनीकों के बल पर डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।