झांसी: नरी गांव में खेत में पानी देते समय करंट की चपेट में आया किसान, हुई मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Jhansi, Jhansi | Aug 24, 2025 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के नरी गांव में शनिवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के निवासी खेतसिंह अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान, वह मोटर पंप से खेत में पानी दे रहे थे, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से खेतसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।