झांसी: पहाड़ी गांव में बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे
Jhansi, Jhansi | Aug 24, 2025 बड़ागांव के ग्राम छपरा निवासी कमल सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानू और दो बच्चों के साथ बाइक से शनिवार की शाम पत्नी के माईके चिरगांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पहाड़ी गांव के पास आगे चल रही एक ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पत्नी के नीचे गिरकर मौत हो गई ।