झांसी: पहुंज नदी में उफान से बैदौरा और अमरपुर गांवों का आपसी संपर्क टूटा, बबीना के ग्रामीणों को 30 किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर
Jhansi, Jhansi | Aug 24, 2025 बबीना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी में उफान पर है। इससे बैदौरा और अमरपुर गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है। अमरपुर के दूध व्यवसायी दूधिया प्रतिपाल यादव को बैदौरा से दूध नहीं ला पाने के कारण आर्थिक नुकसान हुआ है। नदी में थोड़ी सी बारिश से ही रिपटे पर पानी आ जाता है। ग्रामीणों को मजबूरन जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती है।